Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हर मौसम सेवा का संकल्प, जरूरतमंदों तक पहुंच रही मदद

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सारण । एकमा प्रखंड के बेनौत गांव में युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह के पैतृक आवास पर बरसात के मौसम में जरूरतमंदों के बीच छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोहित कुमार सिंह के माता-पिता इंजीनियर अनिल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों गांवों से पहुंचे लोगों के बीच बड़ी संख्या में छातों का वितरण किया गया।

इस दौरान बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं और सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भी रोककर छाते दिए गए, ताकि बारिश के दौरान उन्हें परेशानी नहीं हो। आयोजकों के अनुसार, सेवा अभियान केवल बरसात तक सीमित नहीं है। मौसम और जरूरत के अनुसार अलग-अलग उपयोगी सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाती है।

गर्मी के मौसम में कूलर व पंखे, ठंड में कंबल, चादर और जूते-चप्पल, जबकि छठ पर्व के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी व कपड़ों का वितरण किया जाता है। बरसात में छाता वितरण इसी अभियान की एक कड़ी है।

समर्थकों ने बताया कि युवा चेतना के माध्यम से सेवा अभियान को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य मौसम के अनुरूप जरूरतमंदों की आवश्यकता को समझते हुए उन्हें उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाना है। बेनौत गांव में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोगों के बीच छाते बांटे गए।