Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हरियाणा और गोवा को मिले नए राज्यपाल, लद्दाख में भी नए उपराज्यपाल की नियुक्ति

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

हरियाणा और गोवा को मिले नए राज्यपाल, लद्दाख में भी नए उपराज्यपाल की नियुक्तिहरियाणा और गोवा को मिले...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। हरियाणा के राज्यपाल के रूप में प्रोफेसर असीम कुमार घोष को नियुक्त किया गया है। गोवा का राज्यपाल पुष्पपति अशोक गजपति राजू को बनाया गया है। लद्दाख के नए उपराज्यपाल के तौर पर कविंद्र गुप्ता की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनकी जगह बीजेपी नेता कविंद्र गुप्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी है।


हरियाणा के नए राज्यपाल;
हरियाणा को नया राज्यपाल मिल गया है। प्रोफेसर असीम कुमार घोष को इस पद के लिए नियुक्त किया गया है। वह बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लेंगे, जो 18 जुलाई 2021 से हरियाणा के राज्यपाल के तौर पर कार्यरत थे।

गोवा के नए राज्यपाल;
गोवा के राज्यपाल के रूप में अब पुष्पपति अशोक गजपति राजू नियुक्त किए गए हैं। वह पीएस श्रीधरन पिल्लई की जगह लेंगे, जो अब तक गोवा के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे।

लद्दाख के नए उपराज्यपाल;
लद्दाख, जो एक केंद्र शासित प्रदेश है, वहां उपराज्यपाल के पद पर कविंद्र गुप्ता की नियुक्ति हुई है। उन्होंने ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का स्थान लिया है, जिनका इस्तीफा राष्ट्रपति द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।

राज्यसभा में नए मनोनीत सदस्य;
इन नियुक्तियों से एक दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार नए सदस्यों को मनोनीत किया। इन नामों में प्रमुख वकील उज्ज्वल देवराव निकम, केरल के समाजसेवी और शिक्षाविद सी. सदानंदन मास्टे, भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और प्रसिद्ध इतिहासकार व शिक्षाविद मीनाक्षी जैन शामिल हैं।