Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हरियाणा: बिहार के परिवार के 5 लोगों ने दी जान, मृतकों में 4 बच्चे शामिल

हरियाणा में बिहार के परिवार के 5 लोगों ने दी जान, मृतकों में 4 बच्चे शामिल, इलाके में मची सनसनी

हरियाणा: हरियाणा के पंचकूला के बाद अब फरीदाबाद में भी एक ही परिवार के पांच लोगों ने जान दे दी. बल्लभगढ़ क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया. यहां एक पिता ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. इस घटना में सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.घटना बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है. मृतक बच्चों की उम्र 4 से 7 साल के बीच थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी एक साथ ट्रैक पर खड़े हुए और सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूद गए.पुलिस के अनुसार मृतक परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और फिलहाल बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए परिवार से जुड़े लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है. इस हृदयविदारक घटना ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शवों को ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा. अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है|