Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हाईवे पर गंदा टॉयलेट दिखे? शिकायत करें, पाएं ₹1000 का FASTag इनाम!

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

NHAI ने एक नई पहल शुरू की है। इस कैंपेन में यात्रियों को नेशनल हाईवे पर गंदा टॉयलेट दिखने पर उसकी फोटो क्लिक करके राजमार्ग यात्री ऐप पर भेजनी है, और उन्हें 1000 रुपये का FASTag रिचार्ज मिलेगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए स्पेशल कैंपेन 5.0 के तहत क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज शुरू किया है। इस चैलेंज में लोग नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर किसी भी गंदे टॉयलेट की फोटो खींचकर अपलोड कर सकते हैं और बदले में NHAI की ओर से FASTag में 1000 रुपये का इनाम मिलेगा। यह कैंपेन 31 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।

कैसे पूरा होगा चैलेंज

चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए राजमार्ग यात्री ऐप का अपडेटेड वर्जन डाउनलोड करें। इसमें आपको गंदे टॉयलेट की जियो-टैग और टाइम स्टैम्प वाली फोटो अपलोड करनी होगी। जियो-टैग तस्वीरों में फोटो की लोकेशन, डेट और टाइमिंग लिखी होती है। इसके बाद अपना नाम, लोकेशन, व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। फोटो की जांच एआई की मदद से की जाएगी। कोई पुरानी, डुप्लीकेट या एडिटेड फोटो स्वीकार नहीं की जाएगी।

किसको मिलेगा इनाम

एक व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर पर केवल एक ही बार इनाम मिलेगा। दिन में किसी टॉयलेट की शिकायत केवल एक बार की जा सकती है। पूरे स्कीम पीरियड में भी एक FASTag पर वन टाइम रिवॉर्ड दिया जाएगा। अगर कई लोग एक ही टॉयलेट की शिकायत करते हैं, तो सबसे पहले सही शिकायत करने वाले को इनाम मिलेगा। इस छोटी सी कोशिश से नेशनल हाईवेज पर टॉयलेट साफ रहेंगे और यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

कहां लागू होगी यह स्कीम

कैंपेन केवल उन टोल प्लाजा टॉयलेट्स पर लागू है जिन्हें NHAI ने बनवाया और मेंटेन करने की जिम्मेदारी NHAI के पास है। प्राइवेट एरिया जैसे ढाबे या पेट्रोल पंप के टॉयलेट्स इस स्कीम में शामिल नहीं हैं।