Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हाजीपुर: BJP नेता के भाई की संदिग्ध मौत

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

हाजीपुर: वैशाली जिले के हाजीपुर में भाजपा नेता के भाई और दवा कारोबारी राजीव कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। नवीन सिनेमा रोड स्थित उनके आवास से राजीव का खून से लथपथ शव बरामद किया गया, जिसमें गला रेते जाने के स्पष्ट निशान पाए गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, सदर डीएसपी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल को सील कर बारीकी से जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घर के भीतर का मंजर देखकर शुरुआती तौर पर मामला गंभीर प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने मौके से गला काटने में प्रयुक्त हथियार बरामद किया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की जांच हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह गला रेता जाना सामान्य नहीं है, इसलिए हर एंगल से जांच जरूरी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजीव कुमार पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन में थे। घटना के वक्त उनकी पत्नी, जो सरकारी शिक्षिका हैं, स्कूल गई हुई थीं। परिजनों का दावा है कि राजीव ने कथित तौर पर खुद ही यह कदम उठाया।

मृतक के बड़े भाई अजित सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक अवधेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। पुलिस ने मृतक के बेटे सहित अन्य परिजनों के बयान दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है।