Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हिंदी बोलने से इनकार कर विवादों में घिरी काजोल

नेशनल डेस्क, वेरोनिका राय |

हिंदी बोलने से इनकार कर विवादों में घिरी काजोल, मराठी भाषा पर बयान से सोशल मीडिया पर मचा बवाल...

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस काजोल एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस बार मामला भाषा से जुड़ा है, जो सोशल मीडिया पर तूल पकड़ चुका है। हाल ही में काजोल का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हिंदी में बात करने से इनकार करती नजर आ रही हैं। इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस और अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर काजोल ने हाल ही में मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड शो में शिरकत की थी। इस दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह मीडिया से बातचीत कर रही थीं। लेकिन जब कुछ पत्रकारों ने उनसे हिंदी में बोलने की गुजारिश की, तो काजोल ने नाराजगी भरे लहजे में कहा, "अब मैं हिंदी बोलूं? जिसको समझना है, वो समझ ले।" इसके बाद उन्होंने बातचीत मराठी और इंग्लिश भाषा में ही जारी रखी।

उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। कई लोगों का मानना है कि काजोल महाराष्ट्र में चल रहे हिंदी बनाम मराठी भाषा विवाद में मराठी भाषा का समर्थन कर रही हैं। वहीं, कुछ लोगों ने उनके मराठी बोलने के अधिकार का समर्थन करते हुए ट्रोलिंग को गैरजरूरी बताया।

काजोल के इस बयान को ऐसे वक्त पर तूल मिला है जब महाराष्ट्र में मराठी और हिंदी भाषा को लेकर बहस छिड़ी हुई है। महाराष्ट्र में मराठी भाषा को प्राथमिकता देने की मांग लंबे समय से चल रही है और कई बार हिंदी भाषी लोगों को निशाना भी बनाया गया है। काजोल का मराठी में बात करना और हिंदी से इनकार करना लोगों को गलत संकेत दे गया।

सोशल मीडिया पर Kajol ट्रेंड करने लगा। एक ओर जहां कई यूजर्स ने उन्हें “हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की स्टार होकर हिंदी से परहेज” के लिए आड़े हाथों लिया, वहीं कई लोगों ने यह भी कहा कि काजोल मुंबई में हैं और मराठी वहां की राज्यभाषा है, इसलिए उनके मराठी बोलने पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

यह पहली बार नहीं है जब काजोल किसी विवाद का हिस्सा बनी हैं। अपनी बेबाकी के लिए वह पहले भी कई बार सुर्खियों में रही हैं। 2025 में काजोल दो फिल्मों में नजर आईं। पहली फिल्म ‘मां’, एक सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। दूसरी फिल्म ‘सरजमीन पर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई और डिजिटल दर्शकों से सराहना मिली।

काजोल का यह बयान एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि भाषा को लेकर देश में कितनी संवेदनशीलता है। एक स्टार का मंच से दिया गया छोटा-सा बयान भी बड़ी बहस का कारण बन सकता है। हालांकि काजोल ने अपनी बात खुलकर रखी, लेकिन सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाओं ने इस बयान को विवाद में तब्दील कर दिया। अब देखना यह है कि काजोल इस पर सफाई देती हैं या फिर अपनी राय पर कायम रहती हैं।