Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हिमंता सरमा ने फिर संभाली असम की कमान

स्टेट डेस्क, मुस्कान सिंह।

गुवाहाटी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ चार अन्य मंत्रियों ने भी मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। भाजपा और उसके सहयोगी दलों को विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिलने के बाद नई सरकार का गठन किया गया है।

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हिमंता बिस्वा सरमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके अलावा रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरा और अजंता नियोग को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। भाजपा गठबंधन ने हालिया विधानसभा चुनाव में 126 सीटों में से दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया है। चुनावी जीत के बाद पार्टी ने एक बार फिर हिमंता बिस्वा सरमा पर भरोसा जताया। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, पिछले कार्यकाल में कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे और विकास योजनाओं को लेकर सरकार के कामकाज को जनता का समर्थन मिला।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। इसके अलावा एनडीए के कई सहयोगी दलों के नेता भी समारोह में शामिल हुए। गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटनरी ग्राउंड में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में समर्थक और आम लोग पहुंचे। पूरे परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शपथ लेने के बाद कहा कि उनकी सरकार विकास, रोजगार, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देगी। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम करेगी।