Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हिमोफीलिया-थैलेसीमिया मरीजों के लिए बिहार के 6 मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक डे-केयर सेंटर का निर्माण

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

(Special Story)

-मुफ्त ब्लड ट्रांसफ्यूजन, जांच और दवा वितरण की होगी सुविधा, 24 घंटे स्वास्थ्यकर्मी रहेंगे तैनात, आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध
-पीएमसीएच, एसकेएमसीएच, ऐम्स समेत कई संस्थानों में निर्माण जारी

पटना, राज्य में बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए बिहार सरकार लगातार सेवा विस्तार का कार्य कर रही है। जिसमें राजधानी समेत प्रदेश के अन्य सभी जिलों में मेडिकल व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब पीएचसीएच, एसकेएमसीएच, जेएलएनएमसीएच, भागलपुर, ऐम्स, जीएमसी पूर्णिया व एएनएमसीएच गया में हिमोफीलिया व थैलेसीमिया के मरीजों के लिए डे-केयर सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। जिससे हिमोफीलिया व थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए हर प्रकार की सुविधा अब एक ही छत के नीचे दी जा सके। साथ ही इस डे-केयर सेंटर पर निःशुल्क ब्लड ट्रांसफ्यूजन, खून की नियमित जांच व दवा वितरण की सुविधा दी जायेगी। 

उत्तर बिहार मगध समेत भागलपुर व ऐम्स में बन रहा डे-केयर सेंटर

वहीं हिमोफीलिया व थैलेसीमिया मरीजों के बेहतर इलाज के लिए उत्तर बिहार के पूर्णिया, एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर, पीएमसीएच व एम्स समेत अन्य अस्पतालों में मॉर्डन डे-केयर सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इस डे-केयर सेंटर पर हर प्रकार की तकनीकी सुविधा के साथ मरीजों के लिए 24 घंटे स्वास्थ्य कर्मी को तैनात रहेंगे। अब बिहारवासियों को स्वास्थ्य उपचार के लिए राज्य से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। बिहार सरकार का सपना स्वास्थ्य बिहार शिक्षित बिहार अब साकार होता दिख रहा है।