Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हीट वेव अलर्ट,11 से 3:30 बजे तक कम चलेंगी बसें

स्टेट डेस्क , आकाश अस्थाना 

यात्रियों की सुरक्षा पहले, लू के दौरान सीमित होगा बस परिचालन
यात्रियों और चालकों की सुरक्षा को मिलेगी प्राथमिकता

पटना, राज्य में बढ़ती भीषण गर्मी और लू की संभावना को देखते हुए परिवहन विभाग ने सार्वजनिक परिवहन को नियंत्रित करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। आने वाले दिनों में विभाग यात्रियों और चालकों दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लू के दौरान सार्वजनिक परिचालन को सुदृढ़ करेगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक सार्वजनिक वाहनों के परिचालन को कम किया जाएगा। इसका उदेश्य यात्रियों और चालकों को तेज धूप और गर्मी से बचाना है। इस दौरान केवल आवश्यक स्तिथि में सीमित वाहन ही चलाने का आदेश दिया जाएगा।

भीषण गर्मी में बदला परिवहन सिस्टम    

विभाग सभी बसों में पेयजल, ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) और इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार किट की अनिवार्यता सुनिश्चित करेगा। 
        
इसके अलावा विभाग ने सभी बस स्टैंड पर पेयजल एवं पंखे की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है, ताकि यात्रियों और चालकों को गर्मी से राहत मिल सके।