Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हैदराबाद की शानदार जीत, चेन्नई सुपर किंग्स संकट में

स्पोर्ट्स डेस्क,श्रेयांश पराशर l

चेन्नई। आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस भी आधिकारिक रूप से प्लेऑफ में पहुंच गई, जबकि चेन्नई की राह अब काफी मुश्किल हो गई है।

181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने तीसरे ओवर में ही ट्रेविस हेड का विकेट गंवा दिया। इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासन ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

ईशान किशन ने 47 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। वहीं हेनरिक क्लासन ने 26 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाकर 47 रन की तेज पारी खेली। चेन्नई की ओर से नूर अहमद और अंशुल कंबोज ने महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, लेकिन हैदराबाद के बल्लेबाजों ने दबाव में संयम बनाए रखा।

मुकाबला अंतिम ओवरों तक रोमांचक बना रहा। 19वें ओवर में ईशान किशन के आउट होने के बाद चेन्नई ने वापसी की कोशिश की, लेकिन आर स्मरण ने आखिरी गेंदों में चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। सलील अरोड़ा 10 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि आर स्मरण पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के अब केवल 14 अंक ही हो सकेंगे और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अन्य टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना पड़ेगा। वहीं हैदराबाद की टीम शानदार प्रदर्शन के दम पर आत्मविश्वास के साथ अगले दौर में पहुंच गई है।