Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व: चंदन सिंह

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा/हसनपुरा। प्रखंड के डीबी निवासी सह समाजसेवी चंदन सिंह के आवास पर सोमवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

आयोजन स्थल पर पारंपरिक गीत-संगीत और रंगों की फुहार से माहौल पूरी तरह होलीमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी चंदन सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। यह त्योहार हमें गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के गले मिलने और संबंधों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि होली के रंग जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करते हैं। समारोह में युवाओं व बुजुर्गों की भी अच्छी भागीदारी रही। सभी ने मिलकर मिठाइयों का आनंद लिया और एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। आयोजन के अंत में क्षेत्र में शांति, सद्भाव और खुशहाली की कामना की गई। मौके पर पवन सिंह, अमरजीत सिंह, राजेश यादव, अमलेश सिंह, पप्पू सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।