Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

होली को लेकर दारौंदा थाना में शांति समिति की बैठक

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |

  • हुड़दंग करने वालों पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

सीवान/दरौंदा: होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार को दारौंदा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष विकाश कुमार सिंह ने की। बैठक में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने भाग लिया और पर्व के दौरान संभावित समस्याओं पर चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष ने कहा कि इस बार रमजान माह के दौरान होली पर्व पड़ रहा है, इसलिए सभी लोगों को आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का सामाजिक मतभेद उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी लोग सजग रहें।

थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि होली के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित होली मिलन समारोह में अश्लील गीत और डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार गश्ती की जाएगी और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सकती है।

बैठक में जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ छून्नी बाबू, नगीना यादव, कमलेश यादव, सरपंच मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश शर्मा, रामशरण मांझी, पूर्व जिला पार्षद वीरेंद्र शर्मा, नेता विजय प्रसाद वर्मा, अशोक सिंह, लालबाबू सिंह, मुरारी सिंह, बीडीसी लक्ष्मण राम, अमित सिंह, धर्मेंद्र यादव, भाजपा जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, राजीव कुमार भारती सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।