लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती
होली के दौरान डीजे बजाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी थाना अध्यक्ष विकास कु. सिंह
दारौंदा प्रशासन ने निकाला फ्लैगमार्च।
सीवान/दारौंदा/प्रखंड व अंचल प्रशासन के।साथ स्थानीय पुलिस ने होली पर्व के मद्देनजर मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला. सीओ वेद प्रकाश नारायण के नेतृत्व में यह मार्च थाना परिसर से शुरू हुआ और पूरे थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की गई. दोपहर एक बजे शुरू हुए इस फ्लैग मार्च में सीओ, बीडीओ एवं थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल के जवान शामिल हुए। मार्च ने दरौंदा से शुरू होकर, कोडारी कला, लीला साह के पोखरा बग़ौरा, शेरही, हाथोपुर, जलालपुर, रूकुंदीपुर, भीखाबांध और करसौत सहित पूरे थाना क्षेत्र का भ्रमण किया।
थाना अध्यक्ष विकाश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में असामाजिक तत्व अफवाह फैलाने का काम करते हैं। ऐसे तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं। शराब कारोबारियों और होली के दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। सीओ वेद प्रकाश नारायण ने कहा कि होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। साथ ही, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी सूचना पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा। थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे बजाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल और ग्रामीण मौजूद थे।






