लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान। थाना क्षेत्र के रामगढ़ा गांव में घर में घुसकर सोने के आभूषण, नकदी समेत अन्य सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी संजय सिंह के आवेदन पर दरौंदा थाना में कांड संख्या 454/26 दर्ज की गई है।
आवेदन के अनुसार, 23 अक्टूबर की रात करीब 11:45 बजे चोरी की घटना हुई। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत तीन से चार लाख रुपये बताई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
हालांकि, चोरी गए सामान और घटना में शामिल लोगों के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।







