Ad Image
Ad Image
असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त || प. बंगाल: रुझानों में बीजेपी को भारी बहुमत, भाजपा को 194 पर बढ़त जबकि तृणमूल को 98 पर बढ़त || प. बंगाल: शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त, तृणमूल पीछे || SC ने हिमांता सरमा मामले में पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी || मोतिहारी: घोड़ासहन में संगठित साइबर आर्थिक अपराध नेक्सस का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार || रक्सौल बॉर्डर से 12 हजार नशीली सुई समेत 2 इंटरनेशनल तस्कर गिरफ्तार || प. बंगाल: ममता बनर्जी ने एक्जिट पोल किया खारिज, काउंटिंग में सतर्कता का संदेश || MP के धार में इंदौर - अहमदाबाद हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, 16 की मौत

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सड़क निर्माण में लापरवाही पर संवेदक 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

-छपरा-01 कार्य प्रमंडल में ग्रामीण सड़क के निर्माण अनियमितता का मामला 

पटना, ग्रामीण कार्य विभाग ने निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने वाले संवेदक के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए दंडात्मक कार्रवाई की है। छपरा-01 कार्य प्रमंडल के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष) के तहत संचालित दो सड़क परियोजनाओं, पेरारी से हरिजन टोला चमरहिया तथा नंदलाल सिंह कॉलेज से हरिजन टोला बेलदारी के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर संबंधित संवेदक को अगले तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। 

इन परियोजनाओं की निगरानी विभाग द्वारा की गई जांच में पाया गया कि कार्य प्राक्कलन के अनुरूप नहीं किया गया था और इसमें गुणवत्ता मानकों का घोर उल्लंघन किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के साथ संवेदक से स्पष्टीकरण मांगा गया था, किंतु निर्धारित समय-सीमा के भीतर संवेदक से कोई संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं हुआ।

जिसके बाद विभाग द्वारा बिहार ठीकेदारी निबंधन नियमावली, 2007  की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत अभियंता प्रमुख द्वारा विधिवत सकारण आदेश जारी करते हुए उक्त संवेदक को तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। ग्रामीण कार्य विभाग राज्य में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर गंभीर है। विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी परियोजनाएं निर्धारित मानकों, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूर्ण हों, ताकि ग्रामीण जनता को सुदृढ़ आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।