लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
150 पटाखा बम समेत दो बोरा और एक झोला पटाखा बरामद, दो प्राथमिकी दर्ज
सीवान । दरौंदा थाना क्षेत्र में पटाखों के अवैध भंडारण और कारोबार के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले दो दिनों में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पटाखे बरामद किए गए। दोनों मामलों में दरौंदा थाना कांड संख्या 455/26 एवं 459/26 के तहत अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।
24 अक्टूबर को अंचलाधिकारी वेद प्रकाश नारायण और थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में दरौंदा बाजार में छापेमारी की गई। इस दौरान दिनेश टेंट हाउस के पीछे स्थित दिलीप कुमार साह के गोदाम से एक कार्टन में रखे करीब 150 पटाखा बम बरामद किए गए। वहीं, रविवार को लगातार दूसरे दिन बगौरा और पसिवड़ बाजार में छापेमारी कर दो बोरा और एक झोला पटाखा बरामद किया गया।
इस कार्रवाई में अंचलाधिकारी वेद प्रकाश नारायण, राजस्व अधिकारी रविंद्र राम, थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, एसआई सुनील कुमार, धनंजय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। आलमपुर की घटना के बाद प्रशासन अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है।







