Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ओमान तट के पास मालवाहक जहाज पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत

विदेश डेस्क, रानी कुमारी ।

ओमान के पूर्वी तट के पास भारत आ रहे मालवाहक जहाज एमवी केप डाओ पर बुधवार को हमला किया गया। इस घटना में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि जहाज पर सवार 19 अन्य भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने हमले की पुष्टि करते हुए घटना पर गहरी चिंता जताई है।

जानकारी के अनुसार, एन्टीगुआ और बारबुडा के झंडे वाला एमवी केप डाओ भारत की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान ओमान के मुसंदम क्षेत्र और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास जहाज को निशाना बनाया गया। हमले के बाद जहाज में आग लग गई और इंजन रूम को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। कुछ समुद्री सूत्रों और नाविक संगठन ने जहाज पर दो टॉरपीडो से हमला होने की बात कही है, हालांकि हमले की जिम्मेदारी को लेकर अभी आधिकारिक रूप से किसी पक्ष की पुष्टि नहीं हुई है। 

हमले में उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी भारतीय नाविक सूरज यादव की मौत हुई। रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सूरज यादव की मौत पर शोक जताया और कहा कि उनके पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ भारत लाने तथा उनके परिवार को हर संभव सहायता देने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठा रही है। 

ओमानी अधिकारियों ने राहत और बचाव अभियान चलाकर जहाज के चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। ओमान के एक स्थानीय समाचार स्रोत के अनुसार, कुल 27 लोगों को बचाया गया, जिनमें 19 भारतीय शामिल थे। बचाए गए लोगों को आवश्यक चिकित्सा सहायता भी दी गई। भारतीय दूतावास मस्कट ने बताया कि वह ओमानी अधिकारियों और संबंधित एजेंसी के साथ लगातार संपर्क में है तथा भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी के लिए समन्वय किया जा रहा है। 

भारत के विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर लगातार हो रहे हमलों को बेहद चिंताजनक बताया है। मंत्रालय ने तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील दोहराई है। भारत ने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों, नाविकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए तथा अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जानी चाहिए।