Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

खाद-बीज दुकान में लगी भीषण आग, रिटायर्ड जवान के दस्तावेजों समेत लाखों का नुकसान

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान । सिसवन प्रखंड क्षेत्र के ग्यासपुर मठिया बाजार स्थित 'यादव खाद एवं बीज भंडार' में देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। इस आगलगी में दुकान में रखे सामान समेत संचालक के सेना और शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए।

दुकान के संचालक श्री राम प्रवेश यादव (निवासी: ग्राम-लेवाड़ी, पोस्ट-ग्यासपुर, थाना-सिसवन, जिला-सिवान) जो भारतीय सेना (आर्मी) से सेवानिवृत्त होकर यह दुकान चलाते हैं, उन्होंने बताया कि रविवार शाम लगभग 7:00 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह लगभग 6:00 बजे मठिया बाजार के ग्रामीणों ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनकी दुकान से भारी धुआं निकल रहा है।

सूचना मिलते ही जब संचालक मौके पर पहुंचे, तो दुकान से आग की चिंगारियां और धुआं बाहर निकल रहा था।  इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी तुरंत आपातकालीन सेवा डायल 112 को भी दी गई।

पीड़ित दुकानदार के अनुसार, इस अगलगी में दुकान में रखे लगभग ₹50000 नगद, भारी मात्रा में खाद-बीज, खेत की रसीदें, और दस्तावेज और पोस (POS) मशीन और दुकान का लाइसेंस जल गया। इसके साथ ही, संचालक राम प्रवेश यादव के व्यक्तिगत और करियर से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे: आर्मी का पासबुक, आर्मी की डिस्चार्ज बुक आर्मी से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट और बोर्ड के सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र भी पूरी तरह जलकर खाक हो गए। इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक और मानसिक क्षति पहुंची है।