Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चीन पहुंचे ट्रंप, जिनपिंग ने प्रोटोकॉल तोड़कर किया स्वागत

विदेश डेस्क, आर्या कुमारी।

शेनझेन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौरे पर पहुंच गए हैं। उनके आगमन पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रोटोकॉल से हटकर खुद उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से मुलाकात की और एक-दूसरे को गले लगाया। ट्रंप की इस यात्रा को अंतरराष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान 19 नवंबर को ट्रंप, जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच त्रिपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। इस उच्चस्तरीय मुलाकात में ईरान संघर्ष, यूक्रेन युद्ध और बदलती वैश्विक व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

इससे पहले ट्रंप आसियान शिखर सम्मेलन और क्वाड देशों के नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए फिलीपींस पहुंचे थे। वहां विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के बाद अब वह चीन पहुंचे हैं। तीनों महाशक्तियों के शीर्ष नेताओं की संभावित बैठक पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं। माना जा रहा है कि इस बातचीत में वैश्विक सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हो सकता है।

क्वाड और फिलीपींस के साथ समझौते पर ट्रंप का बयान

चीन रवाना होने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर पोस्ट साझा कर फिलीपींस यात्रा की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा कि वह फिलीपींस से चीन के लिए रवाना हो रहे हैं। वहां व्यापार, राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर उनकी अच्छी बातचीत हुई है। ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिका और फिलीपींस के बीच एक नया और अलग तरह का व्यापारिक समझौता हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे विशेष रूप से किसानों और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े लोगों को काफी फायदा होगा। उन्होंने दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर भी जोर दिया।

इस दौरान ट्रंप ने क्वाड देशों के बीच बढ़ते सहयोग की भी सराहना की। बुधवार को आयोजित क्वाड नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह समूह स्वतंत्र, खुले, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने क्वाड को दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण साझेदारियों में से एक बताया और सदस्य देशों के बीच बढ़ते तालमेल को सकारात्मक कदम करार दिया।

पुतिन और जिनपिंग ने मजबूत संबंधों पर दिया जोर

इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) मंच के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी। बातचीत के दौरान पुतिन ने कहा कि रूस और चीन को मिलकर अधिक न्यायपूर्ण वैश्विक व्यवस्था बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

पुतिन ने दोनों देशों के संबंधों को स्थिर और सकारात्मक बताते हुए कहा कि आपसी सहयोग लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

वहीं, शी जिनपिंग ने कहा कि चीन और रूस को बड़ी वैश्विक शक्तियों के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाना चाहिए। उन्होंने दोनों देशों के बीच हर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की जरूरत बताई। जिनपिंग के मुताबिक, मौजूदा उथल-पुथल भरे अंतरराष्ट्रीय माहौल में चीन और रूस के मजबूत संबंधों ने स्थिरता बनाए रखने में योगदान दिया है।

उन्होंने रूस-चीन साझेदारी को समानता, आपसी सम्मान और दोनों देशों के हितों पर आधारित सहयोग का बेहतर उदाहरण बताया। ऐसे में ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की प्रस्तावित त्रिपक्षीय बैठक को वैश्विक राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। ईरान संघर्ष, यूक्रेन युद्ध और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था जैसे मुद्दों पर तीनों नेताओं की बातचीत के संभावित परिणामों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर बनी हुई है।