Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चीनी ताइपे को 37-21 से धोया, ग्रुप-A में अजेय रहा भारत

स्पोर्ट्स डेस्क, शिवेश कुमार शौर्य।

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए ग्रुप-A के आखिरी मुकाबले में चीनी ताइपे को 37-21 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ गत चैंपियन भारत ने ग्रुप चरण में चारों मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया और अब 25 सितंबर को सेमीफाइनल में उतरेगा।

पहले हाफ में ही भारत ने कसा शिकंजा

जापान के टोकाई सिटीजन्स जिम्नेजियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। अस्लम इनामदार और राहुल सेठपाल ने मिलकर चीनी ताइपे के रेडर्स पर दबाव बनाया। सेठपाल के प्रभावी एंकल होल्ड ने भारतीय डिफेंस को शुरुआती बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

भारत ने लगातार दबाव बनाते हुए ऑल-आउट हासिल किया और बढ़त मजबूत की। चीनी ताइपे ने बोनस अंक और सुपर टैकल के जरिए वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन भारतीय टीम ने रेडिंग और डिफेंस दोनों में अपना नियंत्रण बनाए रखा। हाफ टाइम तक भारत 23-11 से आगे था।

दूसरे हाफ में भी नहीं ढीली हुई पकड़

ब्रेक के बाद चीनी ताइपे ने अंतर कम करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय रेडर्स ने लगातार अंक जुटाए। देवांक दलाल और अयान लोहचब ने रेडिंग में दबाव बनाए रखा, जबकि डिफेंस ने विपक्षी रेडर्स को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। भारत ने एक और ऑल-आउट हासिल कर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

आखिरकार भारत ने मुकाबला 37-21 से अपने नाम किया। भारतीय टीम ने सफल रेड से 28 अंक जुटाए, जबकि तीन बोनस और छह अंक ऑल-आउट से मिले। चीनी ताइपे के खाते में नौ बोनस अंक और दो सुपर टैकल रहे।

चार मैच, चार जीत; ग्रुप-A में भारत नंबर-1

भारत ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने चारों मुकाबले जीते। टीम ने पहले जापान, फिर दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश को हराया और आखिरी मुकाबले में चीनी ताइपे को शिकस्त देकर ग्रुप में अजेय अभियान पूरा किया।

ग्रुप-A में भारत के मुकाबले:

मुकाबला नतीजा
भारत vs जापान भारत 49-24 से जीता
भारत vs दक्षिण कोरिया भारत 63-31 से जीता
भारत vs बांग्लादेश भारत 48-25 से जीता

भारत vs चीनी ताइपे

भारत 37-21 से जीता

|भारत के खाते में चार मैचों में चार जीत हैं और वह ग्रुप-A में शीर्ष पर रहा।

सेमीफाइनल में 25 सितंबर को उतरेगा भारत

ग्रुप चरण समाप्त होने के बाद अब भारतीय टीम की नजर सेमीफाइनल पर है। पुरुष कबड्डी के सेमीफाइनल 25 सितंबर को खेले जाएंगे। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ भारत का कम से कम कांस्य पदक पक्का हो चुका है। अब टीम की कोशिश पिछले एशियन गेम्स का स्वर्ण बरकरार रखने की होगी।

भारत पुरुष कबड्डी में एशियन गेम्स का गत चैंपियन है। 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत ने ईरान को 33-29 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। पुरुष कबड्डी में भारत ने 1990 में इस खेल के एशियन गेम्स में शामिल होने के बाद आठ स्वर्ण समेत नौ पदक जीते हैं।