Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नालंदा में बर्ड फ्लू की पुष्टि, चार कौओं में मिला H5N1 वायरस; 12 किलोमीटर के दायरे में अलर्ट

स्टेट डेस्क,श्वेता प्रिया

बिहार के नालंदा जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। बिहारशरीफ स्थित जिलाधिकारी (DM) आवास परिसर में मृत मिले चार कौओं के सैंपल की जांच में H5N1 वायरस पाया गया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

6 नवंबर को मृत मिले थे चार कौए

जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. रेखा चौबे के अनुसार, 6 नवंबर को डीएम आवास परिसर में चार कौए मृत पाए गए थे। उनकी मौत की वजह जानने के लिए सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। नमूनों को पहले पटना, फिर कोलकाता और अंत में भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजा गया। जांच रिपोर्ट में H5N1 वायरस की पुष्टि हुई।

12 किलोमीटर के दायरे में पोल्ट्री फार्मों की निगरानी

रिपोर्ट सामने आने के बाद बिहारशरीफ के आसपास 12 किलोमीटर के दायरे में स्थित पोल्ट्री फार्मों को निगरानी में रखा गया है। इन फार्मों से मुर्गियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन भी किया गया है।

इसके अलावा नगर निगम की मदद से डीएम आवास परिसर और आसपास की डीएम कॉलोनी में दवा का छिड़काव कराया गया है। स्थिति की समीक्षा के लिए पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, पटना की चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम भी बिहारशरीफ पहुंची और अधिकारियों के साथ बैठक कर बचाव के उपायों पर चर्चा की।

पशु चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द, लोगों से सतर्क रहने की अपील

एहतियात के तौर पर जिले के सभी पशु चिकित्सकों और संबंधित कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी मृत या बीमार पक्षी दिखाई देने पर उसे नंगे हाथों से न छुएं और तुरंत पशुपालन विभाग को इसकी सूचना दें।

फिलहाल राहत की बात यह है कि जिले के किसी भी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है और मुर्गियों की असामान्य मौत की भी सूचना नहीं मिली है। प्रशासन संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।