Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रक्सौल रेलवे स्टेशन से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, भारत विकास परिषद और लायंस क्लब ने चलाया जागरूकता अभियान

लोकल डेस्क, मुस्कान सिंह।

रक्सौल :राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार, 22 नवंबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक चलने वाले विशेष अभियान का विधिवत शुभारंभ रक्सौल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर किया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रक्सौल के प्रभारी डॉ. राजीव रंजन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में रक्सौल के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजू कुमार ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। साथ ही अभिभावकों से अपने सभी पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाने की अपील की गई।

अभियान के दौरान भारत विकास परिषद, शाखा रक्सौल एवं लायंस क्लब के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। परिषद के सदस्यों ने प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों से अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का आग्रह किया और अभियान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने पोलियो की खुराक को लेकर लोगों के मन में व्याप्त भ्रांतियों और गलत धारणाओं को दूर करने में भी सहयोग किया। अभिभावकों को बताया गया कि पोलियो की दो बूंद सुरक्षित हैं और प्रत्येक बच्चे को अभियान के दौरान हर बार यह खुराक पिलाना जरूरी है।

कार्यक्रम में डॉ. अमित जायसवाल, भारत विकास परिषद, शाखा रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी एवं लायंस क्लब इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 322ई, जोन 41 के जोन चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन बिमल कुमार सर्राफ, भारत विकास परिषद के सक्रिय सदस्य अजय कुमार, लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के पूर्व अध्यक्ष गणेश धानोठिया, आरपीएफ के अधिकारी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक अभिभावक का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 22 से 26 नवंबर तक चलने वाले अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि 'हर बच्चा सुरक्षित, पोलियो मुक्त भारत' का संकल्प साकार हो सके।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. राजीव रंजन ने अभियान में भारत विकास परिषद की सक्रिय भूमिका की सराहना की और इसे सफल बनाने में सहयोग देने के लिए परिषद के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।