Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नीतीश कुमार ने कोलकाता भगदड़ पर जताया शोक

स्टेट डेस्क, रानी कुमारी।

पटना | जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान हुई हृदयविदारक भगदड़ पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई इस घटना से अत्यंत मर्माहत हैं, जिसमें 19 लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई और 25 अन्य घायल हुए।

उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके दुख की कल्पना मात्र से मन व्यथित हो उठता है। अपनों को खोने का यह असहनीय दुख ऐसा है, जिसकी भरपाई जीवन में कभी नहीं हो सकती। उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में वे परिवारों के साथ हैं।

घटना शनिवार शाम करीब 7:40 बजे उत्तर कोलकाता के गिरीश पार्क थाना क्षेत्र स्थित चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई। महा सप्तमी के दिन अचानक तेज बारिश शुरू होने से भीड़ पंडाल के प्रवेश-निर्गम द्वार की ओर उमड़ पड़ी। संकरी और घुमावदार निकास मार्ग पर दबाव बढ़ने से लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े और कुचल गए। अधिकांश मौतें दम घुटने से हुईं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की हालत का जायजा लिया। उन्होंने प्रत्येक मृतक परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। घायलों को 5 लाख रुपये सहायता और पूरा इलाज खर्च वहन करने का आश्वासन दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पीएम राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख तथा घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।

कोलकाता पुलिस ने पूजा समिति के सचिव, उपाध्यक्ष समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने कलकत्ता हाईकोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में एसआईटी गठित करने की घोषणा की है। नीतीश कुमार ने इस दुखद घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को शक्ति और साहस देने की प्रार्थना की।