Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पत्रकार गोलीकांड मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, डीएम और एसपी की कई बिंदुओं पर जांच

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती 

सीवान : आईजीआईएमएस से इलाज के बाद घर आने पर घायल पत्रकार रमेश कुमार सिंह से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का शिष्टमंडल मिला उनसे और परिजनों से बातचीत हुई।इसके आधार पर कई बिंदुओं पर अनुसंधान की आवश्यकता जताई गई। इसके बाद जिलाधिकारी और एसपी को आवेदन देकर जांच की मांग की गई। पचरुखी प्रखंड के पत्रकार रमेश कुमार सिंह पर 12 फरवरी 2026 को हुए गोलीकांड मामले में निष्पक्ष एवं व्यापक जांच की मांग को लेकर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, सीवान इकाई ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

यूनियन के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह एवं महासचिव अरविंद कुमार पाण्डेय के हस्ताक्षरयुक्त पत्र के माध्यम से जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मामले के विभिन्न बिंदुओं पर गहन जांच कराने की मांग की गई है। इस मौके पर जमाले फारूक,अनीश पुरुषार्थी, संदीप सिंह आदि पत्रकार मौजूद थे। ज्ञापन में कहा गया है कि पचरुखी थाना कांड संख्या 41/2026 में दर्ज मामले की जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रश्न अनुत्तरित हैं। यूनियन ने सवाल उठाया है कि मुख्य अभियुक्त को यह जानकारी कैसे मिली कि पत्रकार किस मार्ग से जा रहे थे और इसकी सूचना किसने दी।

साथ ही यह भी जांच का विषय बताया गया है कि घटना से पूर्व संदिग्ध युवक किस स्थान पर मौजूद थे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई या नहीं। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि घायल पत्रकार के रक्तरंजित कपड़ों को अब तक एफएसएल जांच के लिए क्यों नहीं भेजा गया। बरामद पिस्तौल से गोली चली थी या नहीं, इसकी वैज्ञानिक पुष्टि कर वास्तविक हथियार की बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है। इसके अतिरिक्त, नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले अन्य व्यक्तियों पर भी कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई है। यूनियन ने पीड़ित पत्रकार एवं उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उचित मुआवजा देने तथा स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।