Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पीएचडी उपाधि हासिल करने पर डॉ. राजू बैठा सम्मानित

लोकल डेस्क, संजय दास थारू।

वीरगंज : वीरगंज महानगरपालिका–23 निवासी डॉ. राजू बैठा ने भारत के पंजाब स्थित आरआईएमटी विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में पीएचडी की प्रतिष्ठित उपाधि हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर वीरगंज महानगरपालिका ने उन्हें सम्मानित किया।

गौर तलब है कि राजनीति शास्त्र के अंतर्गत ‘Performance Evaluation of Birgunj Metropolitan Municipality: A Study of Selected Services’ विषय पर शोध कर पीएचडी की उपाधि हासिल करने वाले डॉ. बैठा को वीरगंज महानगरपालिका के मेयर  राजेशमान सिंह ने नेपाली संस्कृति में पवित्रता, सत्कार, प्रेम, शांति, राष्ट्रीय गौरव एवं सम्मान का प्रतीक अंगवस्त्र " खादा" को पहनाकर स्वागत किया।

सम्मान से अभिभूत डॉ. राजू बैठा ने मेयर श्री सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया तथा अपने पीएचडी शोध पर आधारित पुस्तक उन्हें भेंट की। बता दें कि उनका शोध वीरगंज महानगरपालिका की सेवा व्यवस्था और कार्य प्रदर्शन से संबंधित विषय पर केंद्रित है। आगे उन्होंने डॉ. बैठा को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनका शोध वीरगंज महानगरपालिका की सेवा व्यवस्था और कार्य प्रदर्शन के अध्ययन तथा सुधार के लिए उपयोगी आधार प्रदान कर सकता है।

उन्होंने कहा कि डॉ. बैठा की उपलब्धि से वीरगंज का नाम देश-विदेश में रोशन हुआ है। साथ ही, इससे स्थानीय युवाओं को उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
वहीं रक्सौल की अग्रणी सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद् , रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी एवं परिषद् के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी सह सामाजिक कार्यकर्ता एवं लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई जोन 41 के जोन चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन बिमल सर्राफ ने डॉक्टर बैठा की पी. एच. डी. की उपाधि मिलने पर हर्ष व्यक्त करते अपने संदेश के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।