Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, ढाका में बम धमाके; यूनुस के पैतृक घर में आगजनी

विदेश डेस्क, आर्या कुमारी।

ढाका। बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। राजधानी ढाका में गुरुवार तड़के कई स्थानों पर देसी बमों से धमाके किए गए और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। वहीं, चटगांव के पंचलाइश इलाके में पूर्व अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर को आग के हवाले कर दिया गया। इन घटनाओं में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। देश में तनाव उस समय बढ़ा, जब पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली प्रतिबंधित अवामी लीग ने गुरुवार को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का आह्वान किया था।

पुलिस अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद कई इलाकों में देसी बम विस्फोट हुए। इसके अलावा कुछ स्थानों पर आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं। अचानक हुई इन घटनाओं से राजधानी में दहशत का माहौल बन गया। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

यूनुस के पैतृक घर में लगाई आग, अवामी लीग नेताओं को भी बनाया निशाना

बांग्लादेश के कई हिस्सों में ग्रामीण बैंक की शाखाओं को आग के हवाले किए जाने की घटनाओं के बाद चटगांव के पंचलाइश इलाके में मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर में भी आग लगा दी गई। इसके अलावा राजधानी ढाका में अवामी लीग के दो नेताओं के घरों पर भी हमले किए गए। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रातभर चले घटनाक्रम के दौरान कुछ उपद्रवियों ने इन घरों में तोड़फोड़ की, जबकि कुछ स्थानों पर आगजनी भी की गई। पुलिस ने बताया कि हिंसा की आशंका को देखते हुए रातभर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई। राजधानी के प्रमुख फ्लाईओवरों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर वाहनों की जांच की जा रही है। अधिकारियों को मोटरसाइकिल सवारों और संदिग्ध वाहनों के चालकों से पूछताछ करते हुए भी देखा गया।

हसीना की मौत की सजा के बाद बढ़ा राजनीतिक तनाव

अवामी लीग ने ऐसे समय में देशव्यापी लॉकडाउन बुलाया है, जब पिछले साल एक विशेष न्यायाधिकरण ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ मानवता के विरुद्ध अपराधों के मामले में उनकी अनुपस्थिति में सुनवाई करते हुए उन्हें मौत की सजा सुनाई थी। इस फैसले के बाद से बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव बना हुआ है। प्रतिबंधित अवामी लीग की ओर से बुलाए गए लॉकडाउन के बीच हिंसक घटनाओं ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

संवेदनशील जिलों में हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात

अधिकारियों के अनुसार, देश के संवेदनशील जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के हजारों अर्धसैनिक जवानों को तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से शेख हसीना के जन्मस्थान दक्षिण-पश्चिमी गोपालगंज जिले पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। लॉकडाउन से पहले ही राजधानी ढाका में पुलिस ने 24 घंटे तक विशेष अभियान चलाकर 565 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में शेख हसीना की सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके नूरुल इस्लाम नाहिद भी शामिल हैं। उन्हें बुधवार आधी रात के आसपास ढाका स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था।

तारिक रहमान ने अवामी लीग को बताया आतंकवादी संगठन इस बीच, बुधवार रात प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अवामी लीग की राजनीतिक वापसी रोकने के लिए देश की लोकतांत्रिक ताकतों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने अवामी लीग को आतंकवादी संगठन बताते हुए उसे पराजित और सत्ता से बेदखल की गई फासीवादी ताकत करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की वापसी रोकने के लिए सभी लोकतांत्रिक शक्तियों को मिलकर निर्णायक कदम उठाने होंगे।

मौजूदा संसदीय सत्र की अंतिम बैठक में संबोधन देने से पहले तारिक रहमान ने अपनी पार्टी के सांसदों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी सांसदों को तत्काल अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में लौटने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सांसदों को जमीनी स्तर पर जनता के बीच अपनी मौजूदगी बनाए रखनी चाहिए, ताकि राजनीतिक गतिविधियों और मौजूदा हालात पर लगातार नजर रखी जा सके।

हिंसा में सत्ताधारी पार्टी के दो स्थानीय नेताओं की मौत

बांग्लादेश में जारी राजनीतिक हिंसा के बीच पश्चिमी नरेल जिले में सत्ताधारी दल के दो स्थानीय नेताओं की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, अवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने बीएनपी की एक रैली पर हमला किया था। इसी दौरान हुई हिंसा में दोनों स्थानीय नेताओं की जान चली गई। इसके अलावा मंगलवार और बुधवार की रात दक्षिण-पश्चिमी फरीदपुर और पिरोजपुर जिलों में भी हिंसक घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में दो अन्य लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बीएनपी का एक स्थानीय नेता और परिवहन क्षेत्र में काम करने वाला एक कर्मचारी शामिल था।

बीएनपी और अवामी लीग के कार्यालयों में आगजनी

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हिंसा के दौरान बीएनपी के कम से कम दो पार्टी कार्यालयों और एक नेता के घर में आग लगा दी गई। वहीं, पिछले दो दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में अवामी लीग के कम से कम दो कार्यालयों को भी आग के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा प्रतिबंधित पार्टी के नेताओं की पांच संपत्तियों को निशाना बनाकर आगजनी की गई। देशभर में हिंसा का दायरा लगातार बढ़ता दिखाई दिया। बांग्लादेश के कुल 64 प्रशासनिक जिलों में से 28 जिलों में दर्जनों देसी बम विस्फोट किए गए। कई स्थानों पर वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण देश के कई हिस्सों में तनाव और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पुलिस और सुरक्षा बल हालात को नियंत्रित करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं।