Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महिला आरक्षण बिल पर संसद में घमासान, शाह-यादव आमने-सामने

नेशनल डेस्क,श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली l लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर जोरदार बहस जारी है, जिसमें पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह और समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव आमने-सामने आ गए, जिससे सदन का माहौल और भी गरमा गया।

विधेयक के तहत महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव है, जिसे लागू करने की समयसीमा 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद बताई जा रही है। इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने ओबीसी और मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि अगर महिलाओं को प्रतिनिधित्व देना है, तो इसमें सामाजिक न्याय के विभिन्न वर्गों का ध्यान क्यों नहीं रखा गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि नई जनगणना के आंकड़े सामने आने के बाद ही आरक्षण की सही तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी। उनका तर्क था कि बिना जातिगत आंकड़ों के आरक्षण की व्यवस्था अधूरी रहेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार इस विधेयक को जल्दबाजी में पास कराना चाहती है ताकि भविष्य में उठने वाले सवालों से बचा जा सके।

इस पर अमित शाह ने स्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है और सरकार इसी सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए यह विधेयक एक ऐतिहासिक कदम है और इसे राजनीति से ऊपर उठकर देखना चाहिए।

बहस के दौरान अन्य सांसदों ने भी अपने-अपने तर्क रखे, जिससे सदन में कई बार शोर-शराबे की स्थिति बनी। कुल मिलाकर महिला आरक्षण विधेयक पर यह बहस आने वाले दिनों में और तेज होने के संकेत दे रही है।