Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग

स्टेट डेस्क, श्वेता प्रिया

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसा पनवेल के पास एक्सप्रेसवे के पुणे जाने वाली लेन में हुआ। बस में उस समय 14 यात्री सवार थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। 

धुआं निकलने के बाद बस में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, बस उदयपुर से पुणे जा रही थी। सुबह करीब 7:20 से 7:55 बजे के बीच पनवेल क्षेत्र में बस से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद देखते ही देखते बस आग की लपटों में घिर गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग बस के एयर कंडीशनिंग (AC) सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण लगी हो सकती है। 

दमकल की टीमों ने आग पर पाया काबू

आग की सूचना मिलते ही पनवेल महानगरपालिका और खोपोली नगर परिषद की दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। 

सभी यात्री सुरक्षित

राहत की बात यह रही कि आग तेजी से फैलने से पहले सभी 14 यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां घटना की जानकारी जुटा रही हैं।