Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

वैभव के 28 गेंदों में शतक, 52 में दोहरा शतक; भारत ए की ऐतिहासिक जीत

स्पोर्ट्स डेस्क, शिवेश कुमार शौर्य।

  • 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में 28 छक्कों की मदद से 204 रन ठोके। भारत ए ने UAE के 249 रन के लक्ष्य को 14.2 ओवर में हासिल कर कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए।

दोहा: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को ऐसी पारी खेली, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव ने महज 53 गेंदों में 204 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में सात चौके और 28 छक्के शामिल रहे। उनकी बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अकेले भारत ए के कुल स्कोर के 80 प्रतिशत से अधिक रन बना दिए।

वैभव के इस तूफान के सामने UAE के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। भारत ए ने 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.2 ओवर में तीन विकेट पर 254 रन बना दिए और मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ए ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली।

28 गेंदों में शतक, 40 में 150 और 52 में दोहरा शतक

वैभव सूर्यवंशी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद 28 गेंदों में शतक जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 29 गेंदों में शतक लगाया था।

वैभव यहीं नहीं रुके। उन्होंने 40 गेंदों में 150 रन पूरे किए। इसके बाद 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। इससे पहले लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के चाड बोवेस के नाम था, जिन्होंने 103 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

वैभव ने 53 गेंदों में 204 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 384.91 रहा। लिस्ट-ए क्रिकेट में 100 या उससे अधिक रन की पारियों में यह अब तक का सबसे ऊंचा स्ट्राइक रेट है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम था, जिन्होंने 44 गेंदों में 149 रन बनाते हुए 338.63 का स्ट्राइक रेट हासिल किया था।

एक पारी में 28 छक्के, पेशेवर क्रिकेट में नया विश्व रिकॉर्ड

वैभव की पारी का सबसे चौंकाने वाला पहलू उनके छक्के रहे। उन्होंने अपनी 53 गेंदों की पारी में 28 छक्के लगाए। इसके साथ ही वह पेशेवर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

इससे पहले यह रिकॉर्ड हैदराबाद के तनमय अग्रवाल के नाम था, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी 2023-24 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 26 छक्के लगाए थे। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का पिछला रिकॉर्ड डार्सी शॉर्ट के नाम था, जिन्होंने 23 छक्के लगाए थे।

वैभव ने 15 साल और 242 दिन की उम्र में लिस्ट-ए क्रिकेट का दोहरा शतक लगाकर सबसे युवा दोहरा शतकवीर बनने का रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने अपने राजस्थान रॉयल्स के साथी यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 17 साल और 292 दिन की उम्र में मुंबई की ओर से 203 रन बनाए थे।

दिलचस्प बात यह भी है कि लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी वैभव के नाम है। उन्होंने इससे पहले श्रीलंका ए के खिलाफ महज 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। इस तरह वह अर्धशतक, शतक, 150 रन और दोहरा शतक सबसे कम गेंदों में बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

भारत ए ने भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया नाम

वैभव की व्यक्तिगत उपलब्धियों के साथ भारत ए ने भी इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। टीम ने महज पांच ओवर में 100 रन पूरे कर लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज टीम शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 6.3 ओवर का था।

भारत ए ने पहले 10 ओवर में दो विकेट पर 183 रन बना दिए। लिस्ट-ए क्रिकेट में शुरुआती 10 ओवर का यह सबसे बड़ा टीम स्कोर है। इस दौरान वैभव अकेले 151 रन बना चुके थे।

भारत ए ने 250 रन का लक्ष्य सिर्फ 14.2 ओवर में हासिल किया। लिस्ट-ए क्रिकेट में 250 या उससे अधिक रन के लक्ष्य का यह सबसे तेज सफल पीछा है। इससे पहले झारखंड ने 2024 में मणिपुर के खिलाफ 254 रन का लक्ष्य 28.3 ओवर में हासिल किया था।

इस मुकाबले में भारत ए के बल्लेबाजों ने कुल 31 छक्के लगाए। लिस्ट-ए क्रिकेट की एक पारी में किसी टीम के सर्वाधिक छक्कों के मामले में यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस सूची में बिहार की टीम 38 छक्कों के साथ शीर्ष पर है, जिसने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ यह कारनामा किया था।

UAE ने बनाए 249 रन, हरप्रीत सिंह भाटिया का शतक

इससे पहले टॉस जीतकर UAE के कप्तान बेसिल हमीद ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 20 रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए।

इसके बाद हरप्रीत सिंह भाटिया ने पारी को संभाला। उन्होंने 144 गेंदों में 130 रन बनाए। उनकी पारी में 12 चौके और चार छक्के शामिल रहे। मुहम्मद शाहदाद ने 46 गेंदों में 28 रन और एथन डिसूजा ने 37 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया। कप्तान बेसिल हमीद 36 रन बनाकर नाबाद रहे।

इन पारियों की मदद से UAE ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 249 रन बनाए। भारत ए की ओर से अरशद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 43 रन देकर चार विकेट हासिल किए। हर्षित राणा, हर्ष दुबे, शाहबाज अहमद और सूर्यांश शेडगे को एक-एक विकेट मिला।

अभिषेक और प्रभसिमरन के आउट होने के बाद भी नहीं थमा वैभव का तूफान

250 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए को वैभव और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। अभिषेक ने पांच गेंदों में 12 रन बनाए, लेकिन वह जल्दी आउट हो गए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह भी चार गेंदों में तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

भारत ए का स्कोर 108 रन पर दो विकेट था। हालांकि, वैभव पर इन विकेटों का कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने रिंकू सिंह के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए महज 43 गेंदों में 137 रन की विस्फोटक साझेदारी की।

वैभव 204 रन बनाकर 12.5 ओवर में आउट हुए। उस समय भारत का स्कोर 245 रन था और जीत के लिए सिर्फ पांच रन की जरूरत थी। रिंकू सिंह ने 19 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए। कुमार कुशाग्र एक रन बनाकर नाबाद रहे।

रिंकू सिंह ने 14.2 ओवर में छक्का लगाकर भारत ए को जीत दिला दी। इस तरह टीम ने 214 गेंद शेष रहते सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

प्लेयर ऑफ द मैच बने वैभव, सेमीफाइनल में भारत ए

इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी 204 रन की पारी ने न सिर्फ भारत ए को शानदार जीत दिलाई, बल्कि उन्हें विश्व क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में भी एक खास मुकाम दिलाया।

UAE के खिलाफ इस जीत के साथ भारत ए ने एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। एक तरफ जहां भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत की, वहीं वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से यह दिखा दिया कि वह आने वाले वर्षों में विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल हो सकते हैं।